केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भाजपा बोली, यह तो होना था
Published on June 27, 2024 by Vivek Kumar
नई दिल्ली, 26 जून: भाजपा की दिल्ली इकाई ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में सीबीआइ द्वारा गिरफ्तार किया जाना तय था, क्योंकि एजेंसी ने उनके खिलाफ अदालत में अपराध सिद्ध करने दस्तावेज पेश किए थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि शराब घोटाले में अदालत के समक्ष पेश किए गए दस्तावेजों से यह साबित होता है कि केजरीवाल इसके पीछे मुख्य साजिशकर्ता थे। शराब नीति उनकी देखरेख में बनाई गई थी और बड़ा घोटाला किया गया। इससे पहले दिन में दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआइ को कथित आबकारी घोटाला मामले में केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की अनुमति दी थी।
Categories: राज्य समाचार दिल्ली