"दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है, जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखीं।" - स्वाति मालीवाल (@SwatiJaiHind)स्वाति ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि "आतिशी सिर्फ ‘डमी सीएम’ हैं, लेकिन यह मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करें।"
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री पर सियासी घमासान: स्वाति मालीवाल का आतिशी पर तीखा हमला
Published on September 17, 2024 by Vivek Kumar
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी मार्लेना के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर पूर्व AAP नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कड़ा तंज कसा है। स्वाति ने इस नियुक्ति को दिल्ली के लिए "बेहद दुखद दिन" करार दिया और आतिशी को "डमी सीएम" का टैग दिया।
स्वाति मालीवाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "आज दिल्ली के लिए एक दुखद दिन है। आज एक ऐसी महिला को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है, जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी थी।" उन्होंने आरोप लगाया कि आतिशी के माता-पिता ने अफजल गुरु को निर्दोष मानते हुए राष्ट्रपति से दया याचिकाएं लिखी थीं।
Categories: राष्ट्रीय समाचार