Hindi Patrika

Rakhi Muhurat 2024: रक्षाबंधन के दिन भद्रा व पंचक दोनों का साया, जानें राखी बांधने का उत्तम मुहूर्त

Published on August 7, 2024 by Vivek Kumar

[caption id="attachment_11609" align="alignnone" width="1000"]Best time to tie Rakhi on Rakshabandhan 2024 Best time to tie Rakhi on Rakshabandhan 2024[/caption] रक्षाबंधन, भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक, इस साल 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा और पंचक का साया होने के कारण राखी बांधने के समय को लेकर असमंजस की स्थिति है। राखी बांधने का सही समय जानना महत्वपूर्ण है, ताकि शुभ मुहूर्त में राखी बांधी जा सके। रक्षाबंधन का महत्व: रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहन को उम्र भर रक्षा का वचन और उपहार देता है। रक्षाबंधन पर राखी भद्रा या पंचक में नहीं बांधी जाती है, इसलिए इस साल सही मुहूर्त का जानना आवश्यक है। भद्रा और पंचक का समय: रक्षाबंधन के दिन भद्रा सुबह 05:52 बजे से दोपहर 01:32 बजे तक रहेगी। पंचक शाम सात बजे से 20 अगस्त को सुबह 05:52 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा तिथि: पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को सुबह 03:04 बजे से शुरू होगी और दोपहर 11:55 बजे समाप्त होगी।

राखी बांधने का उत्तम मुहूर्त:

रक्षाबंधन अनुष्ठान का समय: समय: 01:30 PM से 09:07 PM अवधि: 07 घंटे 37 मिनट अपराह्न का मुहूर्त: समय: 01:42 PM से 04:19 PM अवधि: 02 घंटे 37 मिनट प्रदोष काल का मुहूर्त: समय: 06:55 PM से 09:07 PM अवधि: 02 घंटे 11 मिनट राखी बांधने की विधि: राखी बांधने से पहले थाली में राखी, रोली, अक्षत और मिठाई रखें। फिर भाई को दाहिने हाथ में राखी बांधें और उसे मिठाई खिलाएं। भाई की आरती उतारें और सुखद जीवन की कामना करें। राखी बंधवाने के बाद भाई को बहन का आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए।

Categories: धार्मिक समाचार