नवी मुंबई : भारी बारिश में फंसे 60 लोग बचाए

पिकनिक के लिए गए 60 लोगों को भारी बारिश के बीच नवी मुंबई के बेलापुर नोड में एक पहाड़ी पर पानी के तेज बहाव में फंसने के बाद रविवार को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नवी मुंबई में रविवार अपराह्न डेढ़ बजे तक, पांच घंटों में 83.38 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे वाशी, नेरुल और सानपाड़ा के कई इलाकों में जलभराव हो गया। बेलापुर में आर्टिस्ट कालोनी के पीछे स्थित पहाड़ी पर पिकनिक के लिए गए करीब 60 लोग फंस गए थे। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग, पुलिस और नवी मुंबई आपदा प्रबंधन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंचीं।

News by Hindi Patrika